Breaking News

दानवीर भामाशाह जयंती पर मनाया गया व्यापारी कल्याण दिवस, उत्कृष्ट करदाताओं का हुआ सम्मान

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं। दानवीर भामाशाह जी की जयंती के अवसर पर सोमवार को राज्य कर विभाग, बदायूं की ओर से राज महल गार्डन में “व्यापारी कल्याण दिवस” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के सर्वाधिक कर जमा करने वाले प्रतिष्ठित व्यापारियों और प्रतिष्ठानों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक महेश चन्द्र गुप्ता रहे, जबकि संयुक्त आयुक्त राज्य कर, बरेली कंचन कुमार गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने दानवीर भामाशाह के जीवन, त्याग, राष्ट्रभक्ति और दानशीलता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने व्यापारियों की देश और प्रदेश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका की भी सराहना की।

इस दौरान एम/एस शिव एरोमैटिक, सुपर सरकार बीड़ी फैक्ट्री, टीका राम एंड संस, विजय कुमार सिंह एसोसिएट्स, डी.ए. मिंट, दुर्गेश चंदेल, विनोद कुमार तथा सतीश चन्द्र पाठक को उत्कृष्ट करदाता के रूप में सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपायुक्त राज्य कर संजीव पाठक, रवि कुमार, सहायक आयुक्त दिव्य प्रकाश सिसोदिया, आकांक्षा पाण्डेय एवं मोहम्मद जीशान सहित विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

व्यापारी संगठनों की ओर से राजेश गुप्ता, शिव स्वरूप गुप्ता, के.बी. गुप्ता और जितेन्द्र महाजन तथा अधिवक्ता संघ से दीपक गुप्ता, सागर रस्तोगी और अमित गोयल ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम का उद्देश्य दानवीर भामाशाह के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना, व्यापारी समाज के योगदान का सम्मान करना तथा कर अनुपालन के प्रति जागरूकता और सहयोग की भावना को मजबूत करना रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

खाकी ने संभाली सेवा की थाली, कांवड़ियों को कराया प्रसाद ग्रहण

Spread the love बदायूं। कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस की ड्यूटी का एक मानवीय चेहरा …