जिला उद्योग बन्धु, इन्वेस्टर्स, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना की समीक्षा बैठक श्रीमती गामिनी सिंगला, मुख्य विकास अधिकारी महोदया, बदायूँ की अध्यक्षता में दिनांक-29.06.2026 को अपरान्ह 04.00 बजे, विकास भवन सभागार, बदायूँ में आयोजित की गयी।
बैठक में सचिन जैन, उपायुक्त उद्योग, अग्रणी जिला प्रबन्धक, जिला समन्वयक भारतीय स्टेट बैंक, इण्डियन बैंक, बैंक आफ बडौदा, उ०प्र० ग्प्रमीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबन्धक, विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में सचिन जैन, उपायुक्त उद्योग द्वारा अवगत कराया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिये मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अन्तर्गत जनपद बदायूँ को भौतिक लक्ष्य 1600 प्राप्त हुआ है, जिसके सापेक्ष बैकों को 1060 आवेदन पत्र बैंक शाखाओं को प्रेषित किये गये हैं, बैंक द्वारा अभी तक मात्र 190 आवेदन पत्र ही स्वीकृत किये गये हैं एवं 184 आवेदन पत्र ही वितरित किये गये हैं।
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना वर्ष 2026-27 के अन्तर्गत जनपद बदायूँ को भौतिक लक्ष्य 153 एवं वित्तीय 297.00 लाख मार्जिन मनी का लक्ष्य प्राप्त हुआ है जिसके सापेक्ष बैकों को 100 आवेदन पत्र 185.88 लाख रूपये मार्जिन मनी के आवेदन पत्र बैंकों को प्रेषित किये गये हैं बैंक शाखाओं द्वारा अभी तक 19 आवेदन पत्र 43.71 लाख मार्जिन मनी के आवेदन पत्र ही स्वीकृत किये गये हैं एवं 09 आवेदन पत्र 21.23 लाख रूपये की मार्जिन मनी के आवेदन पत्र वितरित किये गये हैं।
एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना वर्ष 2026-27 के अन्तर्गत जनपद बदायूँ को भौतिक लक्ष्य 28 एवं वित्तीय 113.00 लाख मार्जिन मनी का लक्ष्य प्राप्त हुआ है जिसके सापेक्ष बैकों को 81 आवेदन पत्र 106.93 लाख रूपये मार्जिन मनी के आवेदन पत्र बैंकों को प्रेषित किये गये हैं बैंक शाखाओं द्वारा अभी तक 02 आवेदन पत्र 3.00 लाख मार्जिन मनी के आवेदन पत्र पर ही स्वीकृति प्रदान की गयी हैं एवं 02 आवेदन पत्र 5.00 लाख रूपये की मार्जिन मनी के आवेदन पत्र वितरित किये गये हैं।
बैठक में उपायुक्त उद्योग द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि उक्त योजना की समीक्षा प्रत्येक माह मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर होती है जिससे जनपद की रैंकिग प्रभावित होती है।
अध्यक्ष महोदया द्वारा योजनाओं की बैंक बाइज समीक्षा की गयी। बैठक में अध्यक्ष महोदया द्वारा अग्रणी जिला प्रबन्धक, क्षेत्रीय प्रबन्धक एवं अन्य सभी जिला समन्वयकों को निर्देश दिये गये कि दिनांक 30.06.2026 की सांय तक प्रत्येक दशा में अधिक से अधिक स्वीकृति एवं वितरण करायें ताकि पोर्टल पर अपडेट हो सके। स्वीकृति एवं वितरण में कोई गैप न रखें, तथा बैंक शाखा प्रबन्धक कोई भी आवेदन पत्र बिना उचित कारण के निरस्त न करें, अगर कोई भी शाखा प्रबन्धक द्वारा बिना उचित कारण के आवेदन पत्र निरस्त किये गये तो उनकी जिम्मेदारी तय की जायेगी साथ ही अध्यक्ष महोदया द्वारा सम्बन्धित को यह भी निर्देश दिये गये कि बैठकों में दिये गये निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्ििचत किया जाये। उपायुक्त उद्योग द्वारा सभी शाखा प्रबन्धकों से अनुरोध किया गया कि आवेदन पत्र स्पान्सर कर भरवायें ताकि शीघ्र ही लक्ष्य पूर्ण हो सके अगर लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति नही होगी तो प्रत्येक सप्ताह बैठक आयोजित करायी जायेगी।
साथ ही इन्वेस्टर्स एवं औद्योगिक आस्थानों में उद्योग स्थापना में आ रही समस्याओं के निराकरण हेतु भी सम्बन्धित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये गये कि सम्बन्धित इन्वेस्टर्स से सम्पर्क कर समय के अन्तर्गत निस्तारण करायें।
Budaun Amarprabhat