Breaking News

आयोग द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को पूर्ण करें अधिकारी, सीडीओ ने की संपूर्णता अभियान 2.0 की समीक्षा

Spread the love

बदायूं – मुख्य विकास अधिकारी, बदायूँ की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आकाक्षात्मक विकास खण्ड उसावाँ, कादरचौक, सालारपुर, वजीरगंज एवं नीति आयोग द्वारा आवास विकास खण्ड अंबियापुर एवं आसफपुर के अन्तर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0, परिवार आई0डी0 की दैनिक प्रगति, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण / मुख्यमंत्री आवास योजना, मनरेगा एवं आजीविका मिशन योजना की समीक्षा की गई। बैठक में जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण / ग्रामीण श्रम रोजगार ग्रामीण स्वतः रोजगार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला कार्यकम अधिकारी, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत एवं खण्ड विकास अधिकारियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में सम्पूर्णता अभियान 2.0 पर विस्तार से चर्चा की गई एवं आगामी सम्पूर्णता अभियान की तैयारियों के सम्बन्ध में समस्त सम्बन्धित लाभार्थियों को अपने इंडीकेटर्स की आयोग से निर्धारित लक्ष्य अनुसार शतप्रतिशत पूर्ति करने के निर्देश दिये गये। खण्ड विकास अधिकारियों एवं शोधार्थियों को यह भी निर्देश दिये गये कि वह अपने-अपने विकास खण्ड में कराये गये उत्कृष्ठ कार्यों की सफलता की कम से कम 01 कहानी तैयार कर उपलब्ध करायें। परिवार आई0डी0 की प्रगति की समीक्षा की गई निर्देश दिये गये कि नगर क्षेत्र / नगर पंचायतों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायतों में कैम्प लगाकर परिवार आई0डी0 बनवाने की कार्य योजना तैयार कर आई0डी0 बनवायें। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण / मुख्यमंत्री आवास योजना, मनरेगा योजना एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन योजना की भी समीक्षा की गई। मनरेगा योजनान्तर्गत मियावाकी पद्धति से सघन वृक्षारोपण करने एवं जल संरक्षण करने हेतु तालाबों के लिए भूमि चिहिन्त करने के निर्देश दिये गये।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ट्रक खंती में पलटा, चालक गंभीर घायल

Spread the loveबिल्सी। बदायूं के बिल्सी-वजीरगंज मार्ग पर मूसापुर गांव के पास रविवार को हादसा …