Breaking News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव के स्वागत की तैयारी, मुजरिया चौराहे पर होगा अभिनंदन

Spread the love

मुजरिया। भाजपा बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में नवगठित मंडल अध्यक्षों की घोषणा के बाद मुजरिया मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष उपदेश चौहान की अध्यक्षता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव के स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद राजेश यादव के रोड शो के दौरान मुजरिया चौराहे पर उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और स्वागत को भव्य बनाने की तैयारियां की जा रही हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कछला में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा गंगाघाट

Spread the loveसंवाददाता सुख देवी कश्यप कछला। गंगा भागीरथ घाट पर रविवार सुबह ब्रह्ममुहूर्त से …