Breaking News

रूट डायवर्जन के बावजूद मुजरिया चौराहे पर दिनभर लगा जाम, श्रद्धालुओं की रही भारी भीड़

Spread the love

संवाददाता नेत्र पाल सैलानी
मुजरिया। ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा के अवसर पर उझानी से कासगंज मार्ग पर रूट डायवर्ट किए जाने के कारण मुजरिया-कछला मार्ग पर भी यातायात का दबाव बढ़ गया। इसके चलते सोमवार को मुजरिया चौराहे पर दिनभर जाम जैसी स्थिति बनी रही, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रूट डायवर्जन के बावजूद उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की कुछ बसों का संचालन जारी रहा। आरोप है कि अधिकारियों के निर्देशों के बावजूद बसों का आवागमन होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई और चौराहे पर बार-बार जाम लगता रहा।

ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर कछला गंगा स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिससे पूरे दिन वाहनों का दबाव बना रहा। हालांकि पुलिस प्रशासन यातायात व्यवस्था संभालने में जुटा रहा।

शाम तक किसी भी प्रकार की सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कछला में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा गंगाघाट

Spread the loveसंवाददाता सुख देवी कश्यप कछला। गंगा भागीरथ घाट पर रविवार सुबह ब्रह्ममुहूर्त से …