Breaking News

आमगांव में हस्तशिल्पियों की कार्यशाला आयोजित, योजनाओं की दी जानकारी और बनाए गए पहचान पत्र

Spread the love

बदायूं। विकास खंड जगत की ग्राम पंचायत आमगांव में सोमवार को भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के तत्वावधान में हस्तशिल्पियों की कार्यशाला आयोजित की गई। ग्राम पंचायत कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में हस्तशिल्पियों को पहचान पत्र बनवाने की प्रक्रिया और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यशाला में बरेली मंडल के हस्तशिल्प संवर्धन अधिकारी मुक्तेश पाठक ने कहा कि सभी हस्तशिल्पियों के पहचान पत्र बनाए जा रहे हैं। पंजीकरण के बाद वे सीधे हस्तशिल्प विभाग से जुड़ जाएंगे और विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

कार्यक्रम में हस्तशिल्पियों ने अपनी-अपनी शिल्प कला से तैयार उत्पादों का प्रदर्शन भी किया। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय से आए सुनील कुमार एवं मोहम्मद अकरम ने मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।

वस्त्र मंत्रालय के प्रशिक्षक सलमान जमीर ने ऑनलाइन पंजीकरण, पहचान पत्र बनाने की प्रक्रिया और योजनाओं का लाभ लेने के तरीके समझाए। उन्होंने बताया कि बरेली मंडल के नौ जिलों में अब तक करीब ढाई लाख हस्तशिल्पियों का पंजीकरण हो चुका है। अभी भी बड़ी संख्या में पंजीकरण होना शेष है, इसलिए सभी हस्तशिल्पियों से अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कराने की अपील की गई।

कार्यक्रम में रूपेंद्र पटेल, अमरीश पटेल एवं पंचायत सहायक साक्षी पटेल का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह ने की, जबकि संचालन रूपेंद्र पटेल ने किया। कार्यशाला के समापन पर पंचायत घर परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में भक्ति और आध्यात्म का अनुपम संगम

Spread the love आध्यात्मिक गुरु डॉ. पवन सिन्हा की गरिमामयी उपस्थिति में भजनों से गूंजा …

error: Content is protected !!