Breaking News

13 दिन तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद घायल छात्र ने तोड़ा दम

Spread the love

संवाददाता आई एम खान
बिसौली। दबतोरी रोड पर 18 जून को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्र की 13 दिन तक इलाज के बाद बुधवार को मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

कोतवाली बिसौली क्षेत्र के गांव अतरपुरा निवासी मंजीत मौर्य (18) पुत्र बृज किशोर 18 जून को बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान गांव परवेजनगर के पास उनकी बाइक की गौ रक्षा एंबुलेंस से टक्कर हो गई थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उनका लगातार इलाज चल रहा था। बुधवार को उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

मंजीत रामेश्वर दयाल इंटर कॉलेज, भटपुरा में कक्षा 11 के छात्र थे। उनके निधन की खबर से परिवार के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षकों, सहपाठियों और गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। देर शाम पैतृक गांव अतरपुरा में गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। युवक की असमय मृत्यु से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पीड़िता के न्यायालय में बयान के बाद दुष्कर्म की धाराएं बढ़ीं, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित

Spread the loveबदायूं। थाना इस्लामनगर क्षेत्र में दर्ज पॉक्सो एक्ट के एक मामले में पीड़िता …

error: Content is protected !!