Breaking News

यादव बाहुल्य गांव के मंदिर में आयोजित हुआ अनोखा समारोह, सर्वसमाज की रही भागीदारी

Spread the love

पूर्व मंत्री आबिद रजा ने यादव बाहुल्य इलाके के बुर्रा मन्दिर पर सपा मुखिया अखिलेश यादव का जन्मदिन भव्यता के साथ मनाया

बुर्रा मंदिर से पूर्व मंत्री आबिद रजा ने दिया सामाजिक समरसता का संदेश

मंदिर के पुजारियों को वस्त्र भेंट कर किया सम्मानित

बुर्रा मन्दिर ने पुजारी ने पूर्व मंत्री आबिद रजा का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया तिलक

एक हजार से अधिक लोगों ने किया सामूहिक भोज, सामाजिक सौहार्द का दिया संदेश

पीडीए को मजबूत करने और सभी वर्गों को साथ जोड़ने का किया आह्वान

2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प, नफरत की राजनीति समाप्त करने की अपील

बदायूँ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री आबिद रजा ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन इस बार पारंपरिक राजनीतिक आयोजनों से अलग हटकर एक अनोखे और सामाजिक संदेश से भरपूर अंदाज में मनाया। शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के यादव बाहुल्य गांव बुर्रा स्थित प्राचीन मंदिर परिसर में आयोजित इस भव्य समारोह ने राजनीतिक और सामाजिक दोनों स्तरों पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम में सर्वसमाज की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली और सामाजिक समरसता, भाईचारे तथा सौहार्द का संदेश प्रमुख रूप से उभरकर सामने आया।

समारोह की शुरुआत मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूर्व मंत्री आबिद रजा का तिलक कर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर आबिद रजा ने मंदिर के पुजारियों को वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इसके बाद अखिलेश यादव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए प्रदेश में खुशहाली, शांति और विकास की कामना की।

कार्यक्रम की सबसे प्रमुख विशेषता
सामूहिक भोज रहा, जिसमें करीब एक हजार लोगों ने एक साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया। आयोजन में विभिन्न जातियों और समुदायों के लोगों की सहभागिता ने सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का उदाहरण प्रस्तुत किया। उपस्थित लोगों ने इसे केवल राजनीतिक कार्यक्रम न मानकर सामाजिक सद्भाव और सर्वधर्म समभाव का प्रतीक बताया।

अपने संबोधन में पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कहा कि समाजवादी विचारधारा हमेशा सभी वर्गों और समुदायों को साथ लेकर चलने की रही है। उन्होंने कहा कि आज समय की आवश्यकता है कि समाज के सभी वर्ग आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट हों और सामाजिक न्याय तथा समानता की भावना को मजबूत करें। उन्होंने विशेष रूप से यादव और मुस्लिम समाज से अपील करते हुए कहा कि अब अपने राजनीतिक परिवार का दायरा और व्यापक बनाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि केवल दो समुदायों के सहयोग से नहीं, बल्कि दलित, पिछड़े, पाल, लोधी, कुर्मी तथा अन्य सभी जातियों को साथ लेकर ही पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) की अवधारणा को मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मान और भागीदारी दिलाना समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता रही है और आगे भी रहेगी।
आबिद रजा ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि सभी वर्ग एकजुट होकर समाजवादी पार्टी का साथ देंगे तो प्रदेश में फिर से अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर उत्तर प्रदेश में विकास, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई गति मिलेगी तथा समाज में व्याप्त वैमनस्य और नफरत की राजनीति का अंत होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में साम्प्रदायिक सद्भाव, सामाजिक समरसता और विकास का वातावरण स्थापित करना ही समाजवादी पार्टी का लक्ष्य है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अन्य वक्ताओं ने कहा कि पूर्व मंत्री आबिद रजा हमेशा सर्वसमाज की राजनीति करने वाले नेता रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके आयोजनों में हर जाति और धर्म के लोग समान रूप से शामिल होते हैं। यही कारण है कि बुर्रा मंदिर में अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाने का निर्णय केवल एक राजनीतिक आयोजन नहीं बल्कि सामाजिक एकता का संदेश देने वाला प्रयास बन गया।

वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में जब समाज को विभाजित करने वाली राजनीति की चर्चा होती है, ऐसे समय में मंदिर परिसर में सर्वसमाज की भागीदारी के साथ आयोजित यह कार्यक्रम भाईचारे और सौहार्द का सकारात्मक संदेश देता है। उन्होंने कहा कि समाज की वास्तविक ताकत उसकी विविधता और एकता में निहित है, जिसे मजबूत करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा। बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने अखिलेश यादव के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए समाजवादी पार्टी की नीतियों के समर्थन का भी संकल्प लिया। समारोह में सामाजिक सद्भाव, पारस्परिक सम्मान और सर्वधर्म समभाव की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। आयोजन के सफल संचालन के लिए स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
बुर्रा मंदिर में आयोजित यह अनोखा जन्मदिन समारोह राजनीतिक गतिविधि से आगे बढ़कर सामाजिक समरसता, धार्मिक सौहार्द और सर्वसमाज की सहभागिता का संदेश देने वाला आयोजन बन गया, जिसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में होती रही।

कार्यक्रम के आयोजक अजयपाल सिंह यादव, जवाहर सिंह यादव (एडवोकेट) विनोद यादव, रोहिताश यादव प्रधान, धूम सिंह यादव प्रधान, रिजवान प्रधान।

कार्यक्रम के संयोजक नेताजी उदयपाल सिंह, रजत यादव, लालू यादव, अनिल यादव, प्रिंस यादव, आदेश यादव, रामकिशन पाल वीरपाल सिंह, शैलेन्द्र यादव, सतीश यादव, राजीव यादव, राजवीर यादव, आशीष यादव, रिंकू यादव, हर्षित यादव, अंकित यादव, विजय सिंह, मिस्टर सिंह।

कार्यक्रम का संचालन भानू यादव द्वारा किया गया।

इस अवसर शशांक यादव, रणवीर यादव, प्रशांत यादव, इंदू सक्सेना, फूलबानो, सभासद नवेद, मुशाहिद, अबरार, फरहत सिद्दीकी, मोहतशाम सिद्दीकी, मोहम्मद मियां, अनीस सिद्दीकी, कौसर अली, अफसर अली, लालू चाैधरी, अमित गुप्ता वसीम सैफी, यूनुस अल्वी, बब्लू, छोटू, फहीम आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

संयुक्त चेकिंग अभियान में 4 वाहन चालक ड्रिंक एंड ड्राइव में पकड़े गए, 44 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगाए गए रिफ्लेक्टर

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बदायूं। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में सड़क दुर्घटनाओं की …

error: Content is protected !!