Breaking News

दूसरे दिन भी जारी रहा धरना, भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का ऐलान

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं। डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क, जिला चिकित्सालय के निकट बुधवार को पूर्व कमिश्नर बाबा हरदेव सिंह विचार मंच के बैनर तले चल रहा धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान मंच के पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।

धरने को संबोधित करते हुए बरेली मंडल अध्यक्ष डॉ. हरिनंदन सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष लगातार जारी रहेगा और पीड़ितों को न्याय दिलाने के बाद ही आंदोलन समाप्त किया जाएगा।

वरिष्ठ समाजसेवी मास्टर रक्षपाल सिंह ने कहा कि गरीब और असहाय लोगों के साथ हो रहे अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंच पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ा है तथा भ्रष्टाचार, कानून के कथित दुरुपयोग और गरीब व असहाय लोगों के उत्पीड़न सहित जनहित के विभिन्न मुद्दों को लेकर धरना जारी रहेगा।

धरने का नेतृत्व किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रोहिताश सिंह पटेल ने किया। इस अवसर पर उदयवीर सिंह (जिला उपाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ), प्रेम साहू (मंडल उपाध्यक्ष, बरेली), ऋषि नंदन शर्मा (जिला उपाध्यक्ष), रमेश चंद्र मौर्य (जिला महासचिव), राजू कश्यप (जिला सचिव), रवि कश्यप (मंच प्रवक्ता), बन्ने खां (मीडिया प्रभारी), अतुल पटेल (जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ), पीयूष पटेल (जिला उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ), लता पटेल (जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ), राम बेटी (जिला उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ) सहित पीड़ित परिवारों के परिजन दिलावर खान, किसवरी बेगम, चंद्रवती, राजू मौर्य एवं अन्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतरराष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस आज, अंतरिक्षीय खतरों के प्रति जागरूकता का संदेश

Spread the loveबदायूं। हर वर्ष 30 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस (एस्टेरॉयड …

error: Content is protected !!