Breaking News

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, इस्लामनगर पुलिस की कार्रवाई

Spread the love

बदायूं। थाना इस्लामनगर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपी को बुधवार को ग्राम मियांपुर दियौरा तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, 26 जून को पीड़िता की दादी की तहरीर पर थाना इस्लामनगर में गजेन्द्र और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान 30 जून को पीड़िता के न्यायालय में दर्ज कराए गए बयान के आधार पर दुष्कर्म की पुष्टि होने पर मुकदमे में गंभीर धाराओं की बढ़ोतरी की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया तथा क्षेत्राधिकारी बिल्सी आलोक सिद्धू के पर्यवेक्षण में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी।

इसी क्रम में थाना इस्लामनगर पुलिस ने मुख्य आरोपी गजेन्द्र पुत्र ओमवीर, निवासी ग्राम भवीपुर, थाना इस्लामनगर को ग्राम मियांपुर दियौरा तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक विश्वदेव सिंह ने पुलिस टीम के साथ मिलकर की। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना नियमानुसार जारी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कछला घाट पर एसएसपी की नजर, ‘जीरो घटना-जीरो हादसा’ पर जोर

Spread the loveबदायूं। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए रविवार को …