Breaking News

आईजीआरएस शिकायत निस्तारण में बदायूं पुलिस पूरे प्रदेश में अव्वल, 135 में 135 अंक हासिल

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में बदायूं पुलिस ने जून 2026 की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है। शासन द्वारा जारी मूल्यांकन में जनपद को 135 में 135 अंक प्राप्त हुए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में जनपद के सभी 22 थानों ने शिकायतों के समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मूल्यांकन के दौरान शिकायतों की मार्किंग, अग्रसारण, संतुष्ट फीडबैक, उच्चाधिकारियों और मुख्यमंत्री कार्यालय की समीक्षा, रैंडम श्रेणीकरण, फील्ड विजिट रिपोर्ट, जनता दर्शन फीडिंग तथा प्रोफाइल अपडेट सहित सभी मानकों पर बदायूं पुलिस को पूरे अंक मिले।

खास बात यह रही कि जून माह में आईजीआरएस का एक भी प्रकरण डिफॉल्टर श्रेणी में नहीं गया, जिसके चलते जनपद को सभी मानकों पर अधिकतम अंक प्राप्त हुए और प्रदेश के 75 जिलों में प्रथम स्थान मिला।

इस उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने नोडल अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, प्रभारी आईजीआरएस निरीक्षक अशोक कुमार काम्बोज तथा आईजीआरएस यूनिट की सराहना करते हुए उनके कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आगे भी जनसुनवाई शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

थाना सिविल लाइन में जनसुनवाई कक्ष का उद्घाटन, शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर

Spread the love बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने सोमवार को थाना सिविल लाइन …

error: Content is protected !!