Breaking News

उझानी पुलिस ने तमंचा और चाकू के साथ दो आरोपियों को दबोचा

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उझानी पुलिस ने दो आरोपियों को एक देशी तमंचा और एक नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी उझानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक उझानी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस ने सौरभ पुत्र निरोत्तम, निवासी अब्दुल्लागंज थाना उझानी और गुड्डु अंसारी पुत्र केसर अली, निवासी मोहल्ला खमानी, अब्दुल्लागंज थाना उझानी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक देशी तमंचा 315 बोर और एक नाजायज चाकू बरामद हुआ।

बरामदगी के आधार पर थाना उझानी में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिविल लाइन पुलिस …