संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं। सहायक निदेशक सूचना आशुतोष चंदोला ने बताया कि सूचना निदेशक विशाल सिंह के निर्देश पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों के हित में महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसके तहत पत्रकारों को आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया और अधिक सरल बनाई जा रही है।
उन्होंने बताया कि जिन मान्यता प्राप्त पत्रकारों ने आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन किया था, लेकिन किसी कारणवश उनका कार्ड नहीं बन सका है, वे beneficiary.nha.gov.in पोर्टल पर अपने आवेदन की स्थिति देख सकते हैं। यदि पोर्टल पर उनका नाम प्रदर्शित होता है और किसी प्रकार का संशोधन आवश्यक है, तो संबंधित जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में संपर्क कर आवश्यक संशोधन कराया जा सकता है।
सहायक निदेशक सूचना ने बताया कि जिन पत्रकारों ने अभी तक आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन नहीं किया है अथवा आवेदन करने के बावजूद कार्ड नहीं बन पाया है, उनकी सुविधा के लिए जल्द ही एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया जाएगा। पोर्टल शुरू होने के बाद पत्रकार अपने जिले के जिला सूचना अधिकारी के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पोर्टल प्रारंभ होने की सूचना शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी।
Budaun Amarprabhat