Breaking News

डीएम ने शिक्षक पात्रता परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण परीक्षा के दिए निर्देश

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं, अमर प्रभात। जनपद में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी-2026) के लिए बनाए गए सभी 15 परीक्षा केंद्रों पर पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हुई। जिलाधिकारी अवनीश राय ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा 2, 3 और 4 जुलाई तक आयोजित की जा रही शिक्षक पात्रता परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक और केंद्र व्यवस्थापकों को आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता, गोपनीयता और शांतिपूर्ण संचालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा के सफल एवं शुचितापूर्ण संचालन के लिए सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास 200 मीटर की परिधि में तथा आवश्यकता पड़ने पर उससे बाहर भी भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 लागू की गई है।

उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास 200 से 300 मीटर के दायरे में साइबर कैफे, फोटो कॉपी और प्रिंटिंग की दुकानें बंद रहेंगी। साथ ही परीक्षा परिसर में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, अन्य संचार उपकरण और आईटी गैजेट्स ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

निरीक्षण के दौरान पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम-एसएसपी ने कसी कमर, कछला घाट पर परखी सुरक्षा व्यवस्था

Spread the loveबदायूं। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी …