Breaking News

यूपीटीईटी के चलते 4 जुलाई का संपूर्ण समाधान दिवस स्थगित, अब 6 जुलाई को होगा आयोजन

Spread the love

संवाददाता: गोविन्द देवल

बदायूं, अमर प्रभात। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अरुण कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 2, 3 एवं 4 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी-2026) आयोजित की जा रही है।

इसी के मद्देनजर 4 जुलाई (प्रथम शनिवार) को प्रस्तावित संपूर्ण समाधान दिवस स्थगित कर दिया गया है। अब यह 6 जुलाई 2026 (सोमवार) को आयोजित होगा।

उन्होंने बताया कि तहसील दातागंज में संपूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा, जबकि जिले की अन्य तहसीलों में निर्धारित रोस्टर के अनुसार संबंधित अधिकारियों की अध्यक्षता में जनसुनवाई एवं शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बीआईएमटी कॉलेज में एड्स जागरूकता सत्र आयोजित

Spread the loveबदायूं। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर बीआईएमटी कॉलेज में एड्स जागरूकता सत्र …