Breaking News

वाहन चेकिंग अभियान में 15 वाहनों के चालान, संदिग्धों की भी हुई जांच

Spread the love

संवाददाता : नेत्र पाल सैलानी

मुजरिया, अमर प्रभात। थाना मुजरिया क्षेत्र की कोल्हाई पुलिस चौकी पर उपनिरीक्षक विक्रांत कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मुजरिया-सहसवान हाईवे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 14 दोपहिया और एक चारपहिया वाहन सहित कुल 15 वाहनों के चालान हेलमेट और सीट बेल्ट संबंधी नियमों के तहत किए गए।

अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की भी गहन जांच की। पुलिस की नियमित चेकिंग से क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत होने के साथ अपराध पर भी अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि उपनिरीक्षक विक्रांत कुमार सिंह द्वारा लगातार अनुशासित ढंग से की जा रही ड्यूटी और प्रभावी वाहन चेकिंग से लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है तथा अपराधियों में पुलिस का भय बना हुआ है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सराय सांवल में ‘रसीद फौजी क्रिकेट टूर्नामेंट’ का शुभारंभ, ममता शाक्य ने किया उद्घाटन

Spread the love बिल्सी (बदायूं)। तहसील क्षेत्र के गांव सराय सांवल में रविवार को ‘रसीद …

error: Content is protected !!