Breaking News

उसावां में शिक्षकों को संचारी रोगों से बचाव का दिया गया प्रशिक्षण

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
उसावां, अमर प्रभात। ब्लॉक संसाधन केंद्र उसावां में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और प्रभारी प्रधानाध्यापकों के लिए संचारी रोगों की रोकथाम एवं बचाव संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रामसेवक वर्मा ने किया। प्रशिक्षण के दौरान बीपीएम मुस्तजाब अली ने संचारी रोगों के लक्षण, बचाव और रोकथाम के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने शिक्षकों से विद्यालयों के साथ-साथ गांवों में भी जागरूकता अभियान चलाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए गांवों में रैली और गोष्ठियों का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जाए। साथ ही अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का भी आह्वान किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष नंद किशोर पाठक, मंत्री रत्नेश कुमार, रामसेवक वर्मा, मु. जीशान खां, विजय कौशिक, मु. शाकिब, मु. तारिक, अनुजा चौहान, पूनम भारद्वाज, हेमचंद्र सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ट्रक खंती में पलटा, चालक गंभीर घायल

Spread the loveबिल्सी। बदायूं के बिल्सी-वजीरगंज मार्ग पर मूसापुर गांव के पास रविवार को हादसा …