Breaking News

सांडों से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा हादसे का शिकार, पांच घायल, तीन की हालत गंभीर

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बिसौली (बदायूं)। एमएफ हाईवे पर शुक्रवार को एक सड़क हादसे में ई-रिक्शा सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हाईवे पर सड़क पर मौजूद सांडों से बचने के प्रयास के दौरान ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया। इसी दौरान पीछे से आ रही रोडवेज बस की टक्कर लगने से ई-रिक्शा सड़क किनारे खाई में जा गिरा। हादसे के बाद ई-रिक्शा में सवार लोग दूर जा गिरे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद बस चालक मौके से चला गया।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के साथ ही संबंधित वाहन और चालक के संबंध में भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बीआईएमटी कॉलेज में एड्स जागरूकता सत्र आयोजित

Spread the loveबदायूं। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर बीआईएमटी कॉलेज में एड्स जागरूकता सत्र …