Breaking News

विद्या भारती के विद्यालय संस्कारवान और चरित्रवान नागरिक तैयार कर रहे हैं : श्रीवास्तव

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं। विद्या भारती के विद्यालय केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास का कार्य कर रहे हैं। यहां शिशुओं के शारीरिक, प्राणिक, मानसिक, बौद्धिक तथा नैतिक-आध्यात्मिक गुणों का विकास कर उन्हें देशभक्त, चरित्रवान एवं श्रेष्ठ नागरिक बनाया जाता है। यह विचार श्री श्रीवास्तव ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

कार्यक्रम में अतिथियों का परिचय वरिष्ठ आचार्य कमलेश कुमार ने कराया, जबकि अंत में अनोज पटेल ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख राजकुमार सिंह सेंगर, जगतपाल सिंह, शैलेंद्र सिंह, शैलजा सिंह, सेजल सक्सेना, पूजा शर्मा, मीनू पटेल, विनीता यादव, रूपाली रस्तोगी, बृजेश मिश्रा, अचल शर्मा, प्रवेश कुमार शर्मा सहित पूर्व प्राथमिक एवं प्राथमिक कक्षाओं के आचार्य-आचार्याएं उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सैदपुर में अमन कमेटी की बैठक, सौहार्द से त्योहार मनाने की अपील

Spread the loveआई एम खान बिसौली। सैदपुर में बारावफात के जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण …