Breaking News

यूपीटीईटी परीक्षा में बायोमेट्रिक जांच के दौरान महिला अभ्यर्थी पकड़ी गई, सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज

Spread the love

बदायूँ। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 की प्रथम पाली में शुक्रवार को बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान एक महिला अभ्यर्थी का बायोमेट्रिक मिसमैच मिलने पर उसे पकड़ लिया गया। मामले में थाना सिविल लाइंस पुलिस ने अभ्यर्थी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, राजकीय महाविद्यालय, आवास विकास कॉलोनी स्थित परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन किया जा रहा था। इसी दौरान अभ्यर्थी जूली सिंह, पुत्री जोगराज सिंह, निवासी दोहान पावर हाउस, घघोरा पिपरिया, जनपद बरेली का बायोमेट्रिक रिकॉर्ड से मेल नहीं खाया। बायोमेट्रिक मिसमैच पाए जाने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

थाना सिविल लाइंस पुलिस ने महिला अभ्यर्थी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई यूपीटीईटी परीक्षा, दूसरे दिन 93.55 फीसदी अभ्यर्थी रहे उपस्थित

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बदायूं। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित …

error: Content is protected !!