Breaking News

कैंटर की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, मजदूर की दबकर मौत, चालक घायल

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
मुजरिया। बदायूं जिले के मुजरिया थाना क्षेत्र में सहसवान मार्ग पर रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि कैंटर चालक घायल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सहसवान-बिल्सी मार्ग पर ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सहसवान की ओर जा रही थी। सुबह करीब 5:30 बजे मुजरिया में विनय मेडिकल के सामने पीछे से आ रहे एक कैंटर की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रैक्टर के मडगार्ड पर बैठा जितेंद्र (19) पुत्र नन्हे नीचे गिर गया और ट्रॉली पलटने से वह ईंटों के नीचे दब गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना में कैंटर चालक ललित पुत्र महेंद्र, निवासी गांव दरपा, थाना खुर्जा, जनपद बुलंदशहर भी घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

सूचना मिलने पर मुजरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।

परिजनों के अनुसार, मृतक जितेंद्र करीब दो महीने बाद घर लौटा था और मजदूरी के लिए गया था, लेकिन दुर्भाग्यवश सड़क हादसे का शिकार हो गया। उसकी मौत से परिवार में शोक का माहौल है।

पुलिस ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले में तहरीर और जांच के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

“एक शाम-शोहदा-ए-कर्बला के नाम” में गूंजे इमाम हुसैन की शहादत पर कलाम

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बदायूं, अमर प्रभात। शहर के मोहल्ला सोथा स्थित फरशोरी मंजिल …

error: Content is protected !!