Breaking News

गैर जनपद स्थानांतरित तीन क्षेत्राधिकारियों को एसएसपी ने दी भावभीनी विदाई

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित समारोह में गैर जनपद स्थानांतरित हुए तीन क्षेत्राधिकारियों को भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

प्रेस नोट के अनुसार, क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार सिंह का स्थानांतरण 28वीं वाहिनी पीएसी, इटावा, क्षेत्राधिकारी सुरेन्द्र सिंह यादव का जनपद पीलीभीत तथा क्षेत्राधिकारी सुनील अहलावत का जनपद एटा किया गया है।

विदाई समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया, जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी तथा अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने तीनों क्षेत्राधिकारियों के कार्यकाल में किए गए उत्कृष्ट कार्यों, कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक दक्षता की सराहना की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा नवीन तैनाती स्थल पर सफल कार्यकाल, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उनके साथ कार्य करने के अनुभव साझा करते हुए उनके योगदान की प्रशंसा की और भावभीनी विदाई दी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शेली से टेनिसन तक साहित्य में दिखी रोमांटिक आदर्शवाद से विक्टोरियन चेतना की यात्रा

Spread the loveis बदायूं। गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय, बदायूं के अंग्रेजी विभाग द्वारा “From Shelley …