Breaking News

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन

Spread the love

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में आज विद्यार्थियों की अभिव्यक्ति क्षमता, आत्मविश्वास एवं रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में अनाया मिश्रा, सार्थक शाक्य, टिया वार्ष्णेय, सार्थक, तेजश्वी, हसन, काव्या, रुद्राक्षी, आराध्या सिरौधिया, नित्यांश, वदित, शिवेश, भारती, अध्या माहेश्वरी, अहान शाक्य, परीशा, शिवि, अध्या उपाध्याय, कृतिका, ईशु शर्मा, अनुष्का, जयस, वर्तिका, अन्वी, दक्ष, अनिका, अक्षय कुमार, तनमया, मुस्कान, अवनि, श्रेयांश एवं कृष्णा सहित अनेक विद्यार्थियों ने प्रभावशाली एवं प्रेरणादायक कहानियाँ प्रस्तुत कीं।

प्रतिभागियों का मूल्यांकन विषय-वस्तु की प्रासंगिकता, भाषा एवं उच्चारण, आत्मविश्वास, प्रस्तुतीकरण, हाव-भाव तथा समय प्रबंधन के आधार पर किया गया।

प्रतियोगिता के निर्णायक **सी. के. शर्मा, सोनिया गुप्ता एवं निकिता गुप्ता** रहे। निर्णायकों ने विद्यार्थियों के प्रस्तुतीकरण की सराहना करते हुए उनके आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति कौशल की प्रशंसा की तथा उन्हें उपयोगी सुझाव भी दिए।

विद्यालय के निदेशक वी. पी. सिंह, प्रबंध निदेशक राहुल कुमार सिंह एवं प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ बच्चों में भाषा कौशल, कल्पनाशक्ति, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की तथा विजेताओं को शुभकामनाएँ देते हुए भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ विभिन्न सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों एवं शिक्षकों का सफल आयोजन हेतु आभार व्यक्त किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधायक हरीश शाक्य के जन्मदिवस पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आज

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बिल्सी। जनप्रिय विधायक हरीश शाक्य के जन्मदिवस के अवसर पर …

error: Content is protected !!