Breaking News

एक ही पक्ष के खिलाफ तीन शिकायतें, मारपीट, कब्जे और धमकी के आरोप; पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

संवाददाता रवि शकंर
सहसवान, बदायूं। थाना सहसवान क्षेत्र के गांव मंगली की मढ़ैया और खिरकवारी मानपुर से एक ही पक्ष के खिलाफ तीन अलग-अलग शिकायतें पुलिस को दी गई हैं। शिकायतकर्ताओं ने मारपीट, धमकी, फायरिंग, जमीन पर कब्जा और अवैध वसूली जैसे आरोप लगाए हैं। पुलिस का कहना है कि सभी प्रार्थना पत्र प्राप्त हो गए हैं और मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

पहली शिकायत गांव मंगली की मढ़ैया निवासी शिवनारायन पुत्र नेकसू की ओर से दी गई है। उनका आरोप है कि 4 जुलाई की रात करीब 10 बजे रोहित, देवेन्द्र पुत्र दयाशंकर तथा जोगेंद्र उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचीं उनकी मां गुलाबो देवी और भाभी शीतल के साथ भी मारपीट की गई। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि जाते समय आरोपियों ने फायरिंग कर जान से मारने की धमकी दी।

दूसरी शिकायत तुलाराम शर्मा, सुनील और रेखा निवासी लखनावली, जनपद गौतमबुद्धनगर की ओर से दी गई है। उनका आरोप है कि खिरकवारी मानपुर स्थित उनकी करीब 105 बीघा भूमि पर पिछले छह माह से कब्जा किया गया है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि 4 जुलाई की शाम कब्जा हटाने के लिए कहने पर उन्हें धमकाया गया।

तीसरी शिकायत खिरकवारी मानपुर के 20 से अधिक ग्रामीणों की ओर से सामूहिक रूप से दी गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि उनकी 30 से 40 बीघा भूमि पर कब्जा कर रखा गया है तथा जमीन जोतने के नाम पर कई लोगों से रुपये वसूले गए। शिकायतकर्ताओं ने यह भी दावा किया है कि भुगतान से संबंधित वीडियो उनके पास मौजूद है और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती है।

तीनों मामलों में शिकायतकर्ताओं ने थाना सहसवान पुलिस से एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए हैं। सभी आरोपों की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष के बिसौली आगमन पर सपा की पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने जोरदार स्वागत किया

Spread the loveआसफपुर ( बिसौली ) – बीते दिन शनिवार को लोहिया वाहिनी के जिला …

error: Content is protected !!