Breaking News

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत दावरी में हुआ वृक्षारोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

Spread the love

संवाददाता आई एम खान
बिसौली। तहसील क्षेत्र के गांव दावरी स्थित संविलियन विद्यालय परिसर में रविवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ वन महोत्सव के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान जसबीर सिंह एवं रोजगार सेवक श्यामकिशोर गुप्ता के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पौधे रोपे और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

ग्राम प्रधान जसबीर सिंह ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाकर उसके वृक्ष बनने तक देखभाल करे, तो आने वाले वर्षों में धरती फिर से हरी-भरी हो सकती है। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जितेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार यादव, दुर्वेश कुमार, पप्पू सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आंगनबाड़ियों के मानदेय का शीघ्र किया जाए भुगतान – शशि रानी सक्सेना

Spread the loveअखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के बैनर तले परियोजना की मासिक बैठक का …