Breaking News

सहसवान में ड्यूटी के दौरान स्कूटी चालक से कहासुनी, एसएसपी ने पुलिसकर्मी को किया लाइन हाजिर

Spread the love

संवाददाता रवि शकंर
बदायूं। सहसवान थाना क्षेत्र के बिलसनगंज चौराहे पर यातायात व्यवस्था के दौरान एक स्कूटी चालक और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के बीच कहासुनी का मामला सामने आया है। मामले का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, बिलसनगंज चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मी एवं होमगार्ड जाम खुलवाने और यातायात को सुचारु बनाए रखने में लगे थे। इसी दौरान जाम में फंसे एक स्कूटी चालक ने जाम जल्द खुलवाने की बात कही, जिस पर उसके और ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों के बीच कहासुनी हो गई।

प्रकरण की समीक्षा के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी के निर्वहन में अपेक्षित व्यवहार एवं कार्यप्रणाली न पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। वहीं, संबंधित होमगार्ड के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला कमांडेंट होमगार्ड को रिपोर्ट भेजी गई है।

पुलिस का कहना है कि ड्यूटी के दौरान अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना सभी कर्मियों के लिए अनिवार्य है तथा इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉक्टर्स डे पर रोटरी क्लब ने चिकित्सकों का किया सम्मान

Spread the loveसंवाददाता आई एम खान बिसौली। डॉक्टर्स डे के अवसर पर रोटरी क्लब बिसौली …

error: Content is protected !!