Breaking News

17 वर्षीय किशोरी हत्याकांड का खुलासा, बिल्सी पुलिस ने नामजद आरोपी को किया गिरफ्तार

Spread the love

बदायूं। बिल्सी थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर टांडा में 17 वर्षीय किशोरी की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने की तैयारी की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, रविवार को ग्राम रामपुर टांडा निवासी एक महिला की तहरीर पर किशोरी की गला दबाकर हत्या किए जाने के आरोप में जुगेन्द्र पुत्र हरपाल के विरुद्ध थाना बिल्सी में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी बिल्सी के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने कार्रवाई शुरू की।

पुलिस का कहना है कि विवेचना के दौरान सामने आया कि किशोरी और आरोपी के बीच पहले से परिचय था। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि आरोपी का विवाह अन्यत्र तय होने के बाद दोनों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया था। इसी विवाद के चलते आरोपी पर किशोरी की चुन्नी से गला दबाकर हत्या करने का आरोप है।

मुखबिर की सूचना पर थाना बिल्सी पुलिस ने आरोपी जुगेन्द्र पुत्र हरपाल निवासी ग्राम रामपुर टांडा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बीआईएमटी कॉलेज में एड्स जागरूकता सत्र आयोजित

Spread the loveबदायूं। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर बीआईएमटी कॉलेज में एड्स जागरूकता सत्र …