Breaking News

रिजर्व पुलिस लाइन में लगा नि:शुल्क मेडिकल कैंप, पुलिस परिवारों को मिली स्वास्थ्य सेवाएं

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं। पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन में नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। यह शिविर वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं वामा सारथी की अध्यक्षा अंकिता शर्मा के निर्देशन में आयोजित हुआ।

मेडिकल कैंप में जिला पुरुष चिकित्सालय एवं जिला महिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने पुलिस परिवारों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श और उपचार सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. वागेष वार्ष्णेय, जिला होम्योपैथिक चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. अजीत सिंह गंगवार तथा वार्ड बॉय केशव राम ने बच्चों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की। साथ ही विभिन्न बीमारियों के संबंध में चिकित्सकीय परामर्श देने के साथ आवश्यक दवाइयों का नि:शुल्क वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन इन्द्रजीत सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिजन मौजूद रहे।

इस अवसर पर पुलिस विभाग की ओर से कहा गया कि बदायूं पुलिस अपने पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सिविल लाइंस पुलिस ने जुआ खेलते चार लोगों को पकड़ा, मुकदमा दर्ज

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बदायूं। जनपद में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे …

error: Content is protected !!