Breaking News

उधारी के रुपये मांगने पर विवाद, महिला ने मारपीट का आरोप लगाकर पुलिस से की कार्रवाई की मांग

Spread the love

संवाददाता रवि शकंर
सहसवान (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम कुरबानपुर में उधारी के रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद एक महिला ने दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ग्राम कुरबानपुर निवासी रहीला बेगम पत्नी कर्रू खां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह घर पर परचून की दुकान चलाती हैं। उनके अनुसार, रविवार दोपहर करीब दो बजे वह उधारी के रुपये मांगने के लिए गांव की एक महिला के घर गई थीं। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि कुछ देर बाद दूसरे पक्ष के कई लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर उनकी दुकान पर पहुंचे और मारपीट की। महिला का कहना है कि घटना के समय घर में कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था। शोर सुनकर उनकी बेटी और पुत्रवधू बाहर आईं तो उनके साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि इस दौरान पुत्रवधू के हाथ और सिर तथा बेटी के सिर में चोटें आईं।

पीड़िता का कहना है कि आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर विवाद शांत कराया। उन्होंने आरोप लगाया कि जाते समय दूसरा पक्ष जान से मारने की धमकी देकर चला गया।

पीड़िता ने मामले में निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस का कहना है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तथा जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नीट परीक्षार्थियों के लिए चलेगी विशेष ट्रेन, 21 जून को कासगंज-रावतपुर के बीच मिलेगा अतिरिक्त रेल संचालन

Spread the loveपूर्वोत्तर रेलवे ने परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए …

error: Content is protected !!