Breaking News

राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता का सहसवान में स्वागत, संघ नगर संघचालक का जाना हालचाल

Spread the love

संवाददाता रवि शकंर
सहसवान (बदायूं)। राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता का रविवार को सहसवान आगमन पर स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघचालक आलोक माहेश्वरी के आवास पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

बताया गया कि आलोक माहेश्वरी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं। राज्य सूचना आयुक्त ने उनसे मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उनके जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की।

इसके बाद स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता डॉ. रामनिवास गुप्ता चिकित्सालय पहुंचे, जहां उन्होंने नगर के संभ्रांत नागरिकों से मुलाकात की और विभिन्न क्षेत्रीय विषयों पर चर्चा की। कुछ समय रुकने के बाद वह संभल के लिए रवाना हो गए।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुज माहेश्वरी, नगर कार्यवाह गोपाल चाणक, ब्रज प्रांत के प्रांतीय संयोजक बबलू चौधरी, नवीन माहेश्वरी, एडवोकेट रविंद्र नारायण, डॉ. कुलदीप माहेश्वरी, योगेंद्र उपाध्याय, नरेंद्र सनातनी, विवेक सक्सेना, देवेंद्र प्रजापति, नगर अध्यक्ष पीयूष माहेश्वरी, डॉ. सचिन शर्मा, नितिन शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

चतुर्थ श्रेणी से सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) बने आगेश कुमार, एसएसपी ने स्टार लगाकर दी बधाई

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बदायूं, अमर प्रभात। पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता …

error: Content is protected !!