Breaking News

लंबी बीमारी से जूझ रहे 32 वर्षीय उत्कर्ष शर्मा का निधन, नयागंज में शोक की लहर

Spread the love

संवाददाता रवि शकंर

सहसवान (बदायूं)। नगर के मोहल्ला नयागंज निवासी धर्मेश शर्मा के 32 वर्षीय पुत्र उत्कर्ष शर्मा का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से परिवार में शोक व्याप्त है, वहीं मोहल्ले में भी गम का माहौल है।

परिजनों के अनुसार उत्कर्ष शर्मा काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका उपचार जारी था। उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

उत्कर्ष शर्मा के निधन का समाचार फैलते ही शुभचिंतकों, परिचितों और रिश्तेदारों का उनके आवास पर पहुंचना शुरू हो गया। सभी ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

उनके निधन से नयागंज मोहल्ले में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने भी गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के स्टुडेंट्स ने क्षेत्रीय फॉरेंसिक लैब में सीखी फॉरेंसिक की बारीकियां

Spread the love मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज़ …