Breaking News

बद्दी से विवाहिता का शव गांव पहुंचते ही मचा हंगामा, पोस्टमार्टम के बाद होगी आगे की कार्रवाई

Spread the love

ओरछी/बदायूं। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव सिसरका में सोमवार को उस समय शोक और तनाव का माहौल बन गया, जब हिमाचल प्रदेश के बद्दी से एक नवविवाहिता का शव गांव पहुंचा। मायके पक्ष ने मौत पर संदेह जताते हुए शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, संभल जनपद के थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव गुमथल निवासी लोकेश पुत्र हरद्वारी लाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन सीमा का विवाह नवंबर 2025 में सिसरका निवासी अंकित पुत्र प्यारेलाल के साथ हुआ था। परिजनों का आरोप है कि विवाह के बाद पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद होते रहते थे और इस संबंध में पूर्व में दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हुई थी।

बताया गया कि कुछ दिन पूर्व अंकित अपनी पत्नी सीमा को अपने साथ मजदूरी के लिए हिमाचल प्रदेश के बद्दी ले गया था। सोमवार को ससुराल पक्ष सीमा का शव लेकर गांव पहुंचा। सूचना मिलने पर मायके पक्ष भी मौके पर पहुंच गया। परिजनों ने शव पर मिले चोट के निशानों का हवाला देते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की और पुलिस को तहरीर दी।

सूचना पर थाना फैजगंज बेहटा पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष सुभाष कुमार ने बताया कि बद्दी (हिमाचल प्रदेश) में एक महिला की फांसी लगने से मौत होने की सूचना मिली है। शव गांव पहुंचने के बाद मायके पक्ष ने शिकायत दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्राप्त तहरीर के आधार पर नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

> नोट: फिलहाल मृत्यु के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच जारी है और वास्तविक स्थिति जांच एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के स्टुडेंट्स ने क्षेत्रीय फॉरेंसिक लैब में सीखी फॉरेंसिक की बारीकियां

Spread the love मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज़ …