Breaking News

खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से भैंस की मौत, विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप

Spread the love

संवाददाता सुख देवी
कछला (बदायूं)। उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव सावंती नगला में सोमवार सुबह एक भैंस की करंट लगने से मौत हो गई। भैंस मालिक ने विद्युत पोल में करंट उतरने का आरोप लगाते हुए विद्युत निगम की लापरवाही बताई है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गांव निवासी राजेश पुत्र जय सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह सुबह अपनी भैंस को घर से चराने के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान घर के पास लगे विद्युत खंभे के संपर्क में आने से भैंस करंट की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पशुधन प्रसार अधिकारी शिवेंद्र चौहान मौके पर पहुंचे। उन्होंने भैंस का निरीक्षण कर उसे मृत घोषित किया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भैंस का पंचनामा भरते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

भैंस मालिक ने अपने प्रार्थना पत्र में भैंस की मौत के लिए विद्युत निगम की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जोन एवं सेक्टर प्रभारियों के कार्यों की समीक्षा की गई।

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बिसौली। रविवार को विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व …

error: Content is protected !!