Breaking News

ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक में बिजली व्यवस्था सुधारने पर जोर, उपभोक्ताओं की शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं/लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा की प्रतिनिहित विधायन समिति के सभापति एवं दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह “बब्बू भैया” ने सोमवार को लखनऊ में ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में प्रदेश की विद्युत व्यवस्था, उपभोक्ता सुविधाओं और विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, बिजली वितरण व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने, उपभोक्ताओं की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण, लंबित प्रकरणों के शीघ्र समाधान तथा विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

राजीव कुमार सिंह ने अधिकारियों से कहा कि आमजन से जुड़े बिजली संबंधी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों को बेहतर, सुचारु और पारदर्शी विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए सभी अधिकारी समन्वय और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

बैठक में ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव एवं प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष गोयल, प्रबंध निदेशक श्रीमती रिया केजरीवाल, निदेशक डॉ. जॉन मथाई, निदेशक (वितरण) जी.डी. द्विवेदी, निदेशक (वाणिज्य) प्रशांत वर्मा, निदेशक (परियोजना एवं वाणिज्य) संजय कुमार दत्ता, निदेशक (तकनीकी) हरीश बंसल, निदेशक (वाणिज्य) रजत जुनेजा, मुख्य अभियंता विकास शर्मा, मुख्य अभियंता अनुराग बाजपेई, मुख्य अभियंता (संचालन एवं प्रभार) रामप्रीत प्रसाद सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूँ में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, दिनभर जाम से कराहता रहा शहर, कई टीईटी अभ्यर्थियों की छूटी परीक्षा

Spread the loveबदायूँ। गुरुवार को शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी नजर आई। स्वागत …

error: Content is protected !!