संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं। बदायूं क्लब द्वारा राष्ट्रकवि डॉ. उर्मिलेश की 75वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ. उर्मिलेश की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई, श्री राममूर्ति मेडिकल कॉलेज के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया तथा क्लब परिसर में वृहद पौधरोपण किया गया।
स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंघला की उपस्थिति में हुआ। शिविर में वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपेश अग्रवाल, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. शुभम अग्रवाल, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. शुभ्रा अग्रवाल तथा त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. आरुषि अग्रवाल ने मरीजों का परीक्षण किया। शिविर में कुल 112 लोगों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। आवश्यक जांच के साथ मरीजों को नि:शुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।
इससे पूर्व अतिथियों एवं क्लब के पदाधिकारियों ने डॉ. उर्मिलेश की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए क्लब परिसर में पौधरोपण किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि डॉ. उर्मिलेश की 75वीं जयंती पर जनहित में आयोजित स्वास्थ्य शिविर और सेवा कार्य सराहनीय हैं। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंघला ने कहा कि समाज सेवा से जुड़े ऐसे आयोजन लोगों के लिए उपयोगी साबित होते हैं और इन्हें निरंतर जारी रहना चाहिए।
कार्यक्रम में डॉ. अक्षत अशेष, डॉ. सोनरूपा विशाल, नितिन रस्तोगी, श्याम जी शर्मा, मंजुल शंखधार, ऋचा अशेष, कमला माहेश्वरी, डॉ. मधू गौतम, डॉ. भास्कर शर्मा, ज्ञानानंद पांडेय, दीपक सक्सेना, रविंद्र मोहन सक्सेना, मनीष सिंघल, संजय रस्तोगी, रूपेंद्र सिंह लाम्बा, नितिन गुप्ता, डॉ. आलोक पाठक, डॉ. रामबहादुर व्यथित, डॉ. शैलेन्द्र कबीर, संजीव आर्य रूप, नरेश शंखधार, राहुल चौबे, आदित्य श्रोत्रिय, इकबाल असलम, पंकज शर्मा, नितेश वार्ष्णेय, विनीत शर्मा, प्रशांत दीक्षित, रुपाली वैश्य, निशि गुप्ता, सुशील शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Budaun Amarprabhat