Breaking News

नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सात दिवसीय आवासीय आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया

Spread the love

संवाददाता
आसफपुर – शासनादेश के मुताबिक स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा , प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार , प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय के नेतृत्व में नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सात दिवसीय आवासीय आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर ईश वंदना के साथ किया गया ।
इस कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक पूर्व प्राचार्य डॉक्टर अरुण कुमार व मास्टर ट्रेनर यशवंत कुमार सक्सेना सभी नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को विषय से संबंधित आधारभूत महत्वपूर्ण जानकारी दे रहे हैं ।
इस कार्यक्रम में अंतर्जनपदीय संभल क्षेत्र के विकास खंड जुनवाई ,गुन्नौर व बनियाखेड़ा क्षेत्र की वीरवाला , अंजली शर्मा , फरजाना , शालिनी , दीक्षा राघव , नारायण देवी , नूर आसमा, बब्बो रानी , ज्योति यादव , ममता , नीतू , वीना, प्रियंका माथुर आदि आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रतिभाग ले रही हैं । इस कार्यक्रम में आकाश कुमार , साहिल यादव , रामगोपाल कश्यप सहयोग कर रहे हैं ।
यह कार्यक्रम 06 जून 2026 से 12 जून 2026 तक सुचारू रहेगा ।
यह जानकारी संस्थान के प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत सौदान सिंह को दो साल का कारावास

Spread the loveबिसौली के वर्ष 2014 के मामले में अदालत ने सुनाई सजा, एक हजार …