Breaking News

बदायूं में तीन दिवसीय यूपी स्टेट ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप का सफल समापन

Spread the love

संवाददाता

बदायूं। जोगीपुरा स्थित गुरुद्वारा हॉल में आयोजित यूपी स्टेट ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 का तीन दिवसीय आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में प्रतिभाग कर शानदार प्रदर्शन किया।

चैंपियनशिप का उद्घाटन वरिष्ठ साहित्यकार व समाजसेवी अशोक खुराना द्वारा किया किया जिनका इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में अहम योगदान भी रहा । इसी दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना और उत्कृष्ट तकनीकी कौशल का परिचय दिया। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों एवं रेफरी को को अशोक खुराना ने पदक एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन एलीट मार्शल आर्ट अकादमी द्वारा किया गया, जिसके आयोजक अभिनव यादव रहे। वहीं आयोजन के संयोजक बदायूं टॉक्स डिजिटल मीडिया से अफ्फान खान राजपूत एवं सुरेंद्र गौतम रहे, जिन्होंने प्रतियोगिता के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रात की चेकिंग में खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 10 चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ तीन गिरफ्तार

Spread the love इस्लामनगर पुलिस की कार्रवाई, खंडहर गौशाला से बरामद हुईं सात बाइक; कई …

error: Content is protected !!