Breaking News

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान 11 जुलाई को बदायूं आएंगी, दो दिवसीय प्रवास रहेगा

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर प्राप्त) डॉ. बबीता सिंह चौहान 11 और 12 जुलाई को दो दिवसीय दौरे पर बदायूं आएंगी। आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार वह महिला सुरक्षा एवं जनसमस्याओं से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 11 जुलाई शनिवार को अपराह्न 3 बजे हरदोई स्थित आवास से रवाना होकर शाम 7 बजे बदायूं के स्थानीय गेस्ट हाउस पहुंचेंगी। यहां वह स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात और वार्ता करेंगी। इसके बाद रात्रि विश्राम बदायूं में ही होगा।

12 जुलाई रविवार को सुबह 9 बजे बदायूं से नरौरा के लिए प्रस्थान करेंगी। वहां गंगा एक्सप्रेस-वे के 174.03 किलोमीटर बिंदु पर आयोजित वृक्षारोपण महाअभियान-2026 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह पुनः बदायूं लौटेंगी और स्थानीय गेस्ट हाउस पहुंचकर आवश्यक बैठकें करेंगी। दोपहर बाद बदायूं से हरदोई के लिए रवाना होंगी।

दौरे को लेकर जिला प्रशासन को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए गए हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जलभराव से परेशान मोहल्ला नंबर पांच के लोगों ने लगाई गुहार, बोले- पहले नालों का हो समाधान, फिर बने सड़क

Spread the loveबिल्सी। नगर के मोहल्ला नंबर पांच में पिछले करीब 20 दिनों से जलभराव …

error: Content is protected !!