बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को महिला थाना और थाना कादरचौक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
महिला थाना पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में बिसौली थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर कोड़िया निवासी विपिन तथा गांव दवतौरी निवासी विवेक को गिरफ्तार किया। वहीं थाना कादरचौक पुलिस ने ग्राम सुर्खा निवासी दीपक सागर को हिरासत में लिया।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया। पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Budaun Amarprabhat