Breaking News

जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पुलिस ने शुरू की जांच

Spread the love

संवाददाता तारिक
बदायूं। थाना बिनावर क्षेत्र के गांव मई रजऊ में शनिवार सुबह एक 19 वर्षीय युवक का शव गांव के बाहर जंगल में पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान प्रदीप (19) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि युवक कुछ समय से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहा था और उसका उपचार भी चल चुका था। परिजनों के अनुसार, उसे पहले भी उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज और बाद में बेहतर इलाज हेतु बरेली रेफर किया गया था। उपचार के बाद वह घर लौट आया था।

शनिवार सुबह उसका शव पेड़ से लटका मिलने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना बिनावर पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी अरहंत सिद्धार्थ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

> नोट: यदि कोई व्यक्ति मानसिक या भावनात्मक संकट से गुजर रहा हो, तो परिवार और आसपास के लोगों को समय रहते चिकित्सकीय एवं मनोवैज्ञानिक सहायता लेने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कलयुगी बेटे ने पिता की कुल्हाड़ी से कटकर मौत के घाट उतारा ।

Spread the loveसमूह की किस्त के लिए अहिवरन कलयुगी बेटा मांग रहा था रुपये । …

error: Content is protected !!