Breaking News

पौधारोपण कर छात्रों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Spread the love

अनन्त घोष ब्यूरो
बदायूँ। वन महोत्सव सप्ताह के उपलक्ष्य में लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में एक भव्य वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पर्यावरण को हरा-भरा रखने और आने वाली पीढ़ी को शुद्ध वातावरण देने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार यादव और जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मेन्द्र कुलश्रेष्ठ ने शिरकत की। अतिथियों ने विद्यालय परिसर में स्वयं पौधे लगाए और उपस्थित छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “वृक्षारोपण केवल एक सरकारी अभियान मात्र नहीं है, बल्कि यह प्रकृति के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर और उनकी देखभाल कर ही हम धरा को सुरक्षित रख सकते हैं।
विद्यालय के चेयरमैन वेदव्रत त्रिवेदी एवं वाइस चेयरमैन तेजस त्रिवेदी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि संस्थान पर्यावरण के प्रति सदैव जागरूक है। इस अवसर पर निदेशिका छवि शर्मा व रीता शर्मा, शैक्षिक निदेशक देवव्रत त्रिवेदी एवं प्रधानाचार्य दीपक त्यागी ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया।
विद्यालय के समस्त शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर पौधारोपण किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में भारी उत्साह देखा गया और उन्होंने इस मुहिम को निरंतर जारी रखने का वचन दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मक्के के खेत में मिला 18 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love: आसफपुर (बदायूं)। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव नरौरी-नरौरा में सोमवार को …

error: Content is protected !!