Breaking News

द्रौपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर में संस्कृति बोध परियोजना की बैठक, विद्या भारती के प्रबुद्धजनों ने मंथन किया

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूँ। विद्या भारती के तत्वावधान में स्थानीय द्रौपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में ‘संस्कृति बोध परियोजना’ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में भारतीय शिक्षा समिति, यू.पी. बोर्ड, शिशु शिक्षा समिति और जन शिक्षा समिति के प्रमुख आचार्यों व पदाधिकारियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्या भारती के प्रदेश निरीक्षक यशवीर सिंह एवं क्षेत्रीय शारीरिक शिक्षा प्रमुख (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) होडल सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में परियोजना की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य संस्कृति बोध परियोजना को और अधिक व्यापक व प्रभावी बनाना था। बैठक में कक्षा 3 से ऊपर के विद्यार्थियों की रुचि और सहभागिता को कैसे बढ़ाया जाए।अन्य विद्यालयों को इस परियोजना से जोड़कर इसे ‘सर्वव्यापी’ स्वरूप देना।अध्यापकों को अन्य विद्यालयों के साथ समन्वय स्थापित करने और निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना, बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के सफल आयोजन में परियोजना संयोजक एवं सरस्वती विद्या मंदिर, सिकंदराराऊ के प्रधानाचार्य अनिल चौहान, प्रभारी संदीप मिश्रा जिला निरीक्षक, जन शिक्षा समिति, व्यवस्था प्रमुख मनीष सिंघल तथा द्रौपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर के प्रबंधक एवं सह-व्यवस्था प्रमुख कुशल पाल शर्मा का विशेष योगदान रहा।
बैठक में उपस्थित आचार्यों और शिक्षाविदों ने एक स्वर में भारतीय संस्कृति के गौरव को छात्रों के मन-मस्तिष्क में स्थापित करने का संकल्प लिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

हत्या के मामले में दोषी को आजीवन कारावास, छह आरोपी बरी

Spread the loveबदायूं। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बदायूं पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते हत्या …