Breaking News

ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ पुलिस सख्त, टोल प्लाजा पर चलाया सघन चेकिंग अभियान

Spread the love

बिसौली। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में डहरपुर टोल प्लाजा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जहाँ शराब पीकर वाहन चलाने वालों और यातायात नियमों को ताक पर रखने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।
टीएसआई उमेश प्रकाश और कांस्टेबल सत्यवीर पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने टोल प्लाजा पर वाहनों की बारीकी से जांच की। इस दौरान पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चला रहे 2 चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की। इसके अलावा, गलत नंबर प्लेट और वाहनों में अवैध रूप से लगे प्रेशर हॉर्न के विरुद्ध भी सख्त कदम उठाए गए।
अभियान के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को चेतावनी दी कि यदि वे नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुए या यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए जाते हैं, तो उनके भारी चालान काटे जाएंगे। साथ ही, नियम न मानने पर वाहन जब्त करने और ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने जैसी दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।
इस सघन चेकिंग अभियान से क्षेत्र के वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में भी यह चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राशन डीलरों के लाभांश में बढ़ोतरी से खुशी, सीएम व खाद्य मंत्री का जताया आभार

Spread the loveबदायूं। उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में बढ़ोतरी किए जाने पर जिले के …