Breaking News

पूर्व मंत्री ओमकार सिंह यादव को शिवपाल यादव ने दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल

सम्भल। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं जसवंतनगर (इटावा) से विधायक शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार को जनपद सम्भल की गुन्नौर तहसील के ग्राम सिंघोला पुख्ता पहुंचकर वरिष्ठ समाजवादी नेता, पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय ओमकार सिंह यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

शिवपाल सिंह यादव ने स्वर्गीय ओमकार सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि वह समाजवादी विचारधारा के मजबूत स्तंभ, संघर्षशील जननेता और आमजन की आवाज थे। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में किसानों, मजदूरों, पिछड़ों, गरीबों और वंचित वर्गों के हितों के लिए निरंतर संघर्ष किया तथा जनप्रतिनिधि और मंत्री के रूप में जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास को हमेशा प्राथमिकता दी।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय ओमकार सिंह यादव का राजनीतिक और सामाजिक जीवन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उनका सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, जनता के प्रति समर्पण और समाजवादी मूल्यों के प्रति अटूट विश्वास हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन से समाजवादी पार्टी ने एक अनुभवी, समर्पित और कर्मठ नेता को खो दिया है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।

शिवपाल सिंह यादव ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा समाजवादी परिवार उनके साथ खड़ा है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

चार पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, उझानी में नई तैनाती

Spread the loveबदायूं। जिले में पुलिस व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए चार पुलिस …