Breaking News

स्व. ओमकार सिंह यादव को विपिन यादव ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं/सम्भल। समाजवादी पार्टी के मुख्य सचेतक एवं सांसद धर्मेंद्र यादव के निजी सचिव विपिन यादव ने ग्राम सिंघौला पुख्ता पहुंचकर पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता स्वर्गीय ओमकार सिंह यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दुख की इस घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

विपिन यादव ने स्वर्गीय ओमकार सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि स्व. ओमकार सिंह यादव का निधन क्षेत्र और समाजवादी परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

इस अवसर पर विपिन कुमार, मंगद सिंह सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक और शुभचिंतक मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत नेता को श्रद्धासुमन अर्पित कर शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गंगा स्नान के दौरान 25 वर्षीय युवक गहरे पानी में लापता

Spread the loveसहसवान कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम सुकर्रा घाट पर रविवार को गंगा स्नान …