Breaking News

स्वतंत्रता दिवस पर स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Spread the love

बदायूं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला खेल कार्यालय की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी धीरपाल सिंह कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर किया। पुरुष वर्ग में पांच किलोमीटर और महिला वर्ग में तीन किलोमीटर की दौड़ कराई गई।

पुरुष वर्ग में हितेश ने प्रथम, शिवा ने द्वितीय और आयुष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में छाया प्रथम, प्रीति द्वितीय और सलोनी तृतीय स्थान पर रहीं।

इसके अलावा बालक वर्ग में राहुल, अमित, प्रियांशु और धनश्याम तथा बालिका वर्ग में दीक्षा और शैतिका को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को क्रीड़ाधिकारी अमित रिछारिया एवं उपक्रीड़ाधिकारी नाजिया बेगम ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के दौरान स्टेडियम के प्रशिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे। क्रीड़ाधिकारी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें आगे भी खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

*80 वें स्वतंत्रता दिवस पर महाविद्यालय में हुआ भव्य ध्वजारोहण

Spread the love बिल्सी । महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बिल्सी में दिनांक 15.08.2026 दिन …