Breaking News

स्वतंत्रता दिवस पर इज्जतनगर मंडल की उपलब्धियां गिनाईं, डीआरएम ने किया ध्वजारोहण

Spread the love

बरेली। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर रेलवे स्पोर्ट्स स्टेडियम, इज्जतनगर में भव्य समारोह आयोजित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा ने ध्वजारोहण कर रेलवे सुरक्षा बल, नागरिक सुरक्षा संगठन और भारत स्काउट एवं गाइड की परेड की सलामी ली।

समारोह में डीआरएम ने स्वतंत्रता सेनानियों और देशभक्तों को नमन करते हुए कहा कि भारतीय रेल देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने बताया कि जुलाई 2026 तक इज्जतनगर मंडल को 216.21 करोड़ रुपये का रेल राजस्व प्राप्त हुआ, जो पिछले वर्ष की तुलना में 3.37 प्रतिशत अधिक है। इस अवधि में 2.54 करोड़ यात्रियों ने रेल सेवा का लाभ लिया।

मंडल का जुलाई तक ट्रेन संचालन का समयपालन 91.45 प्रतिशत रहा। वहीं वर्ष 2025-26 और अप्रैल से जुलाई 2026 तक मंडल में कोई परिणामी रेल दुर्घटना नहीं हुई।

यात्रियों की सुविधा के लिए चार जोड़ी नई नियमित ट्रेनें शुरू की गई हैं और अप्रैल से जुलाई तक 433 स्पेशल ट्रिप संचालित की गईं। मंडल में 13 एस्केलेटर और सात लिफ्ट भी लगाए गए हैं। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हाथरस सिटी, उझानी, बरेली सिटी और इज्जतनगर स्टेशन का पुनर्विकास पूरा हो चुका है।

समारोह में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, योग और पीटी शो प्रस्तुत किए। ताइक्वांडो के बच्चों ने भी शानदार करतब दिखाए। कार्यक्रम के बाद डीआरएम ने मंडल चिकित्सालय में नवनिर्मित सर्जिकल एवं मेडिकल आईसीयू का उद्घाटन किया। इसके साथ प्री-ऑपरेटिव, नेत्र शल्य, माइनर ओटी और स्टेरिलाइजेशन कक्ष भी शुरू किए गए।

इस मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार, सभी शाखाधिकारी, नरवो के पदाधिकारी, रेलकर्मी, स्कूली बच्चे और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

*80 वें स्वतंत्रता दिवस पर महाविद्यालय में हुआ भव्य ध्वजारोहण

Spread the love बिल्सी । महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बिल्सी में दिनांक 15.08.2026 दिन …