Breaking News

लेखपाल संघ ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

Spread the love

संवाददाता आई एम खान
बिसौली। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन की ट्रैप कार्रवाइयों के विरोध में शुक्रवार को प्रदर्शन किया। लेखपालों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया और उप जिलाधिकारी प्रियंका गोयल को ज्ञापन सौंपा। तहसील अध्यक्ष अमित कुमार ने आरोप लगाया कि लेखपालों के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण तरीके से कार्रवाई की जा रही है। तहसील मंत्री संदीप कुमार ने बताया कि प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर 22 अगस्त को सभी तहसीलों में थाना समाधान दिवस का बहिष्कार किया जाएगा। लेखपाल सुबह 10 से शाम चार बजे तक तहसील मुख्यालय पर शांतिपूर्ण धरना देंगे। इस मौके पर कई लेखपाल मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शांति सिंह बनीं समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव

Spread the loveआसफपुर। समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए बरेली निवासी …