Breaking News

डी पॉल स्कूल में टैलेंटिया का भव्य आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Spread the love

संवाददाता आई एम खान

बिसौली। डी पॉल स्कूल में विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से टैलेंटिया कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना गायन और दीप प्रज्वलन से हुआ। छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गायन, नाटक, भाषण, स्किट और चित्रकला में शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। चारों हाउस के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रबंधक फादर डॉ. मार्टिन बीसी ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की प्रतिभा पहचानने और उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्या सिस्टर लिसी थॉमस सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

वेदामऊ में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, राष्ट्ररक्षा यज्ञ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

Spread the love बदायूं। जिले के प्रतिष्ठित संस्थान वेदामऊ वैदिक विद्यापीठ में 80वां स्वतंत्रता दिवस …