Breaking News

पूर्व विधायक आरके शर्मा का जन्मदिन मनाया, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Spread the love

संवाददाता आई एम खान
बिसौली। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक पंडित आरके शर्मा के भानपुर स्थित आवास पहुंचकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उनके 60वें जन्मदिन पर केक काटकर खुशी मनाई गई और उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। पूर्व विधायक आरके शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के किसी भी कार्यकर्ता की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। कार्यकर्ताओं के हितों की रक्षा उनकी प्राथमिकता है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय, पंडित राजकुमार शर्मा, सुधाकर शर्मा, आकाश मिश्रा, लखन कैलासी, आशीष कैलासी, दीपेश यादव, सुधीर गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिरवाबाड़ी मंदिर में भव्यता से मनाया गया हरियाली तीज उत्सव*

Spread the love* बदायूं। श्री श्री गौर निताई संकीर्तन ट्रस्ट (रजि.) बदायूं के तत्वावधान में …